जहानाबाद, जून 22 -- अरवल निज संवाददाता बदलो सरकार - बदलो बिहार नारे के साथ इंद्रपुरी से चलते हुए मगध क्षेत्र के विभिन्न जिलों से गुजरते हुए माले की यात्रा आज अरवल पहुंचेगी। इस अवसर पर 23 जून को अरवल में बड़ी सभा होगी, जिसको पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य संबोधित करेंगे। सभा को सफल के लिए पार्टी विधायक महानंद सिंह, जिला सचिव जितेंद्र यादव, रविंद्र यादव, महेंद्र प्रसाद ने गांव - गांव बैठक की। बताया गया है कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता ब्रांच तक बैठक कर सभा को सफल करने में लगे हुए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.