वाराणसी, नवम्बर 13 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। बुनकर बिरादराना तंजीम की ओर से शुक्रवार को अगहनी जुमे की नमाज अदा की जाएगी। पुलकोहना ईदगाह में दोपहर 1.30 बजे होने वाली नमाज में रोजगार में बरकत और देश में अमन-ओ-अमान की दुआ की जाएगी। मौलाना शकील अहमद ने बताया कि करीब साढ़े चार सौ साल पहले देश मे भयंकर अकाल पड़ा था, बारिश ना होने से हाहाकार मचा था। खेती ना होने के कारण बाजार में मंदी आ गयी और उसकी चपेट में बुनकर भी आ गए। ना किसान खेती कर पा रहा था और ना ही बुनकरों के कपड़े बिक रहे थे। बुनकरों ने इस हालात को ठीक करने के लिए अल्लाह ताला से दुआ मांगने के लिए अगहन महीने के जुमे के दिन ईदगाह में इकट्ठे हुए और बारिश के लिए दुआएं मांगी। इसके बाद बारिश हुई। इसके बाद हर साल परंपरा को निभाते हुए हम लोग अगहनी जुमे की नमाज पढ़ते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान ...