औरैया, जनवरी 4 -- औरैया। शासन के निर्देशानुसार माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले संपूर्ण समाधान दिवस इस बार 05 जनवरी 2026 को जनपद की तहसील अजीतमल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी करेंगे। जनपद स्तर के सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे। आमजन अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों को सीधे जिलाधिकारी एवं संबंधित अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। समाधान दिवस के दौरान भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, जल, पेंशन समेत अन्य विभागों से जुड़े मामलों की सुनवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...