बरेली, दिसम्बर 12 -- बरेली। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल के अजमेर-मदार खण्ड के बीच क्रासिंग -44 पर सीमित ऊँचाई के सब-वे निर्माण कार्य हेतु ब्लॉक लिया गया है। 11 और 12 दिसंबर को गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन होगा। इज्जतनगर रेल मंडल 12 दिसम्बर (15013/25013) जैसलमेर-काठगोदाम-जैसलमेर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग जोधपुर-मारवाड़-अजमेर-फुलेरा के स्थान पर परिवर्तित मार्ग जोधपुर-मेड़ता रोड-फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी के रास्ते चलेगी। मार्ग परिवर्तन के चलते ठहराव मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, रींगस, नीम का थाना, नारनौल एवं अटेली स्टेशनों पर प्रदान किया जायेगा तथा यह गाड़ी भगत की कोठी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, दौसा, बांदीकुई, राजगढ़, अलवर जं., खैरथाल एवं बवल स्टेशन पर नहीं होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान क...