भागलपुर, फरवरी 13 -- अजगैवीनाथ मंदिर से गंगाजल संकल्प के साथ शुक्रवार को बाबा वैद्यनाथ मंदिर भेजा जाएगा। बाबा वैद्यनाथ की शादी में मंदिर से भेजे गए गंगाजल से बाबा का अंतिम अभिषेक होता है। अजगैवीनाथ मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरि ने बताया कि मंदिर के स्थायी पंडा युगल किशोर मिश्र संकल्प कराकर गंगाजल ससम्मान भेजेंगे। उसके बाद अजगैवीनाथ मंदिर में सरकारी पूजन सुबह में किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...