बरेली, दिसम्बर 17 -- बरेली। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल के देवरनियां- बहेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच आज 18 दिसंबर को अकराबाद/मुड़िया अड्डा क्रासिंग 27/ए मरम्मत कार्य के चलते बंद रहेगी। सड़क यातायात सुबह आठ से शाम छह बजे तक पूर्णतया बंद रहेगा। सीनियर डीसीएम संजीव शर्मा ने बताया, बीसीएम मशीन से क्रासिंग पर ओवर हालिंग एवं रेल पथ मरम्मत कार्य किया जाएगा। सड़क यातायात बंद रहने के चलते राहगीरों को दिक्कत न हो इसके लिए वैकल्पिक मार्ग 28/ स्पेशल (फैक्ट्री गेट बहेड़ी) और 29/सी केशवपुरम से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...