रामगढ़, जनवरी 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। रामगढ़ बोकारो मुख्य मार्ग पर चक्रवाली स्थित चौधरी लाइन होटल के पास शुक्रवार को आज्ञात वाहन के टक्कर में मालवाहक वैन गाड़ी के चालक की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक वैन के केबिन में फंस गया। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद 1033 एम्बुलेंस की मदद से घायल को सीएचसी गोला में भर्ती कराया गया। जहां पर सीएचसी के चिकित्सक डॉ हिदायतुल्लाह ने बरकट्ठा हजारीबाग निवासी चालक गौतम ऋषि पिता राजेश यादव 30 वर्ष को मुत घोषित कर दिया। जबकि उसी गांव के घायल निशांत कुमार पिता सुरेश प्रसाद को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.