विकासनगर, जून 6 -- उत्तराखंड में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ग्रामीण महिलाओं की आजीविका की तस्वीर बदल रहा है। विकासनगर विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत सोरना की महिलाएं आज स्वरोजगार के क्षेत्र में प्रेरणास्रोत बन रही हैं। बद्रीनाथ स्वयं सहायता समूह की दस महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर अपने जीवन की दिशा बदली है। सोरना गांव में निशा ने बदरीनाथ स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अक्तूबर 2023 में डेरी के काम की शुरुआत की। इस समूह में कुल दस महिलाएं हैं। जिनमें से कुल आठ महिलाएं डेरी का काम कर रही हैं। जिसमें वह पनीर, धी, मक्खन, दही बना कर लोकल दुकानों में सप्लाई करती है। महिलाओं की व्यक्तिगत मासिक आय नहीं थी। सभी महिलाएं पारिवारिक आय पर ही निर्भर थी। कार्य प्रारम्भ करने के पश्चात वित्तीय समस्या एवं उत्पादों की बिक्री कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.