औरंगाबाद, जुलाई 20 -- दाउदनगर नगर पर्षद रोड स्थित डॉ. बी.के. प्रसाद कॉम्प्लेक्स में शनिवार को दिवंगत चिकित्सक डॉ. बी.के. प्रसाद की छठी पुण्यतिथि श्रद्धा और सादगी के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व व सेवा भाव को याद किया। डॉ. प्रसाद को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज और मानव सेवा को समर्पित कर दिया था। वे एक कुशल चिकित्सक ही नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारों से गहराई से जुड़े व्यक्ति भी थे। उनकी कमी आज भी शहर के लोगों को गहराई से खलती है। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में राजद जिलाध्यक्ष अमरेंद्र कुशवाहा, राजद प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह, नगर राजद अध्यक्ष मुन्ना अजीज, रालोजपा प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार, रालोजपा नेता विकास कुमार, रामकु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.