गाजीपुर, दिसम्बर 9 -- गाजीपुर। नेता जी सुभाष चन्द्र स्मारक समिति के सभागार में मंगलवार को आजाद हिन्द फौज के सिपाही स्व. परमात्मा राय को श्रद्धांजलि दी गयी। गोष्ठी की अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष युधिष्ठिर तिवारी ने किया। इस दौरान समिति के महामंत्री और कवि दिनेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि वैसे तो परमात्मा राय ने सिंगापुर में कार्य को कार्यान्वयन किया लेकिन उनकी इच्छा थी कि अन्तिम सास अपनी मातृ भूमि भारत की धरती पर हो। यह उनकी भावना को दिखाता है। वक्ताओं ने कहा कि सच्चे अर्थो में इन्हीं लोगों के त्याग और बलिदान के फलस्वरूप हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। इस अवसर पर बाबू लाल मानव, ओम नरायन प्रधान, हनुमान राम, जयराम, आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...