उरई, जनवरी 3 -- जालौन। आज़ाद हिंद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर का जालौन जिले के देवनगर चौराहे पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर सांसद चंद्रशेखर ने देवनगर चौराहे पर स्थित लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर फूल-मालाएं अर्पित की। इस दौरान युवराज सिंह, बालकिशुन चौधरी, धर्मेंद्र बाल्मीक, प्रदीप सिंह, नीरज गौतम, कमलसिंह, आदि एक सैकडा से अधिक कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्रशेखर के नगर आगमन पर देवनगर चौराहे पर पहुँच कर उनका जोरदार स्वागत किया और जमकर जिंदाबाद के नारे लगाये, सांसद जालौन के गढ़र गांव में आयोजित एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए थे। उनके आगमन पर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...