समस्तीपुर, जनवरी 24 -- मोहिउद्दीननगर। प्रखण्ड परिसर में शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। विधायक राजेश कुमार सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी, प्रमुख जवाहर लाल राय एवं संयोजक नंदकुमार सिंह कुशवाहा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया। अध्यक्षता शिक्षाविद चंद्रशेखर प्रसाद सिंह एवं संचालन शिक्षक ब्रजभूषण ने किया। विधायक ने अपने संबोधन में कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख क्रांतिकारी नेता थे, जिन्होंने आजाद हिंद फौज का गठन कर ब्रिटिश शासन के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष किया। जिला परिषद अध्यक्ष खुशबु कुमारी ने नेताजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। सभा को प्रमुख जवाहर लाल राय, संतोष कुमार पप्पु, पूर्व व...