बस्ती, फरवरी 8 -- रुधौली(बस्ती)। हिन्दुस्तान संवाद रुधौली थाना क्षेत्र स्थित बिजलपुर गांव निवासी व आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सोनू चौधरी शुक्रवार की रात रहस्यमय हाल में लापता हो गए। सोनू के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने इस मामले में पांच-छह अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया है। बिजलपुर गांव निवासी शिवनाथ चौधरी के पुत्र सोनू चौधरी (22) आजाद समाज पार्टी युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हैं। शुक्रवार को वह कार से किसी बस्ती गए थे। देर रात वह घर लौट रहे थे और मोबाइल पर मंगेतर से बात कर रहे थे। उनकी गाड़ी कोहरा नहर पुलिया के पास पहुंची थी कि उन्होंने मंगेतर को बताया कि उनकी गाड़ी कुछ लोगों ने घेर ली है। इसके बाद फोन कट गया। मंगेतर ने काफी देर तक संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन फोन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.