दरभंगा, फरवरी 18 -- दरभंगा। जिला क्रिकेट संघ की ओर से आयोजित जिला क्रिकेट लीग के 10वें दिन मंगलवार को खेले गए दो मैचों में आजाद क्रिकेट क्लब ने भगत सिंह क्रिकेट क्लब को 120 रनों और दरभंगा क्रिकेट क्लब ने यूथ स्पोर्ट्स क्लब को आठ विकेट से हरा दिया। नेहरू स्टेडियम में पहले मैच में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए आजाद की टीम ने निर्धारित 30 ओवरों में सभी विकेट खोकर 241 रन बनाए। अनिकेत ने 84, अंकित ने 27, नवीन ने 25, मुकेश ने 19 रन और महफूज ने 12 रनों का योगदान दिया। भगत सिंह के गेंदबाज कर्नेश और राहुल ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में भगत सिंह की टीम 17.2 ओवरों में 121 रनों पर सिमट गई। इंद्रजीत ने 43, कर्नेश ने 16 और भारत ने 12 रन बनाए। आजाद गेंदबाज रंजन ने पांच विकेट चटकाए। प्राकृत्य के खाते में दो व अंकित, मणिकांत एवं चन्दन ने भी एक-एक विकेट लिए...