प्रयागराज, फरवरी 20 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। चंद्रशेखर आजाद पार्क में शुक्रवार को शैक्षणिक भ्रमण पर आईं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राओं पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से छात्राओं और शिक्षक-शिक्षिकाओं में भगदड़ मच गई। मधुमक्खियों के हमले से 52 छात्राएं घायल हो गईं, जिनका एसआरएन और चिल्ड्रेन अस्पताल में इलाज किया गया। इनमें तीन छात्राओं की हालात गंभीर होने पर आईसीयू में भर्ती किया गया है। गंगापार के चार ब्लॉक फूलपुर, सैदाबाद, प्रतापपुर और बहादुरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालयों की कुल 101 छात्राओं का दल शुक्रवार को बस से शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क पहुंचा था। दोपहर करीब दो बजे अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने इन पर हमला कर दिया। चीखते-चिल्लाती छात्राएं बचने के लिए भागने लगीं। इन्हें बचाने की कोशिश म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.