खगडि़या, दिसम्बर 9 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में रेलवे मैदान मानसी में जिला फुटबॉल लीग प्रतियोगिता के दूसरे मैच में आजाद क्लब मथुरापुर ने दुधैला फुटबॉल टीम परबत्ता को 7-1 गोल के अंतर से सोमवार को हरा दिया। मैच आरंभ होने से पूर्व मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रामपुर पंचायत के मुखिया श्री कृष्णा नंद यादव और डीएफए के कार्यकारिणी सदस्य ललित मिश्रा ने दोनों टीम के खिलाड़ी से परिचय प्राप्त कर हौसला अफजाई की। मैच में मुख्य निर्णायक की भूमिका में विनय कुमार, सहायक निर्णायक के रुप राजीव कुमार और शंकर कुमार सिंह और चौथे निर्णायक रौशन गुप्ता थे। वहीं उद्घोषक के रुप में रुपेश रंजन मौजूद थे। मैच आरंभ होने के दस मिनट बाद मथुरापुर की टीम ने एक गोल करने में सफल हुआ। इसके पांच मिनट बाद दुधैला की टीम एक गोल दागकर मुकाबला बरा...