सीतामढ़ी, जुलाई 24 -- सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र के मनियारी बाजार पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को महान स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद की जयंती मनायी गयी। अध्यक्षता भाजपा प्रखंड अध्यक्ष रश्मि झा ने की। वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी चन्द्रशेखर आजाद द्वारा भारत देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेज़ों के विरुद्ध किए गये कार्यों की विस्तार से चर्चा की गयी। मौके पर हेमंत कुमार मिश्र, रविराज गुप्ता, सीमा जयसवाल, राम बाबू दास,आमोद कुमार पिंटू, संजय कुमार झा, विजय पासवान समेत कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...