रांची, फरवरी 12 -- रांची। पीएम श्री आजाद उच्च विद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव का पुरस्कार वितरण के साथ समापन गुरुवार को हुआ। मुख्य अतिथि छात्र संघ नेता एस. अली ने क्रिकेट, फुटबॉल, एथलेटिक्स और म्यूजिकल चेयर के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक कुर्बान अली ने कहा कि खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य और सर्वांगीण विकास के लिए अनिवार्य हैं। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मो. जावेद, संजय ठाकुर, रूबी सिंह व शिक्षक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...