बांदा, दिसम्बर 15 -- बांदा। पूर्व आईपीएस अधिकारी व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर की बिना शर्त रिहाई व उनके जानमाल के सुरक्षा की मांग पार्टी के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपकर राष्ट्रपति से की है। मंडल अध्यक्ष धीरज शर्मा, जिलाध्यक्ष बृजबिहारी बाजपेई ने कलक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि राजनीतिक प्रतिशोध के कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है। इस प्रकरण में संलिप्त उच्चाधिकारियों की भूमिका के संबंध में हस्ताक्षेप करने की मांग की है। पदाधिकारियों ने कहा कि बिना किसी वारंट व कारण बताए उन्हें हिरासत में लिया गया है। इसके बाद ट्रेन व देवरिया न्यायालय परिसर में उनके साथ मारपीट की गई। उनको शारीरिक चोट पहुंचाई गई। इस अवैध कार्यवाही में आईपीएस अधिकारियों सहित सचिव तक शामिल हैं। ...