बांका, फरवरी 9 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। देश को आजाद हुए 79 वर्ष बीत चुके हैं,लेकिन बाराहाट प्रखंड क्षेत्र के महुआ पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 10 स्थित शिवनगर राउत टोला आज भी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। करीब 35 घरों और 200 से अधिक आबादी वाले इस टोले को अब तक पक्की सड़क नसीब नहीं हो सकी है।सबलपुर-महाराणा मुख्य मार्ग से टोले तक जाने वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क आज़ादी के बाद से कच्ची और जर्जर अवस्था में पड़ी है।ग्रामीणों का कहना है कि बचपन से जवानी और अब बुढ़ापे की दहलीज तक पहुंच गए,लेकिन सड़क का सपना अब तक अधूरा है।बरसात के दिनों में सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।हालात ऐसे हो जाते हैं कि ग्रामीणों को नारकीय जीवन जीने को मजबूर होना पड़ता है।आज तक किसी भी जनप्रतिनिधियों के द्वारा ना तो गांव आए ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.