मुजफ्फरपुर, अगस्त 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। एमआईटी में सोमवार को कॉलेज और संस्कृति उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में आजादी के बाद राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर संवाद सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति और आजादी के इतिहास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत सह संपर्क प्रमुख मोहनिश कुमार ने कहा कि आजादी के 78 साल बाद भी राष्ट्र निर्माण का कार्य अधूरा है। आप सभी युवाओं के कंधे पर वैचारिक तौर पर पुन: अखंड भारत बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। करीब 22 साल बाद 2047 में भारत विश्व का प्रथम आर्थिक शक्ति होगा। उन्होंने युवाओं से केवल अधिकारों की बात न कर अपने कर्तव्यों का पालन करने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र का निर्माण सरकार...