चक्रधरपुर, मार्च 10 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर प्रखंड के कोलचकड़ा पंचायत के रुंगसाई गांव में आजादी के बाद पहली बार पक्की सड़क का निर्माण होने जा रहा हैं। सड़क का निर्माण ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल चाईबासा द्वारा कराया जाएगा। रुंगसाई गांव में 860 मीटर पीसीसी का निर्माण 62 लाख रुपये की लागत से होगी। रविवार को सड़क निर्माण को लेकर विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, मुखिया अरविंद तिग्गा, झामुमो नेता रामलाल मुण्डा तथा प्रदीप महतो ने नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। सड़क का निर्माण इंदिरा कॉलोनी तालाब मोड़ से रुंगसाई गांव तक होगा। इससे पूर्व देहुरी सोमरा टोप्पो द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई। झामुमो नेता रामलाल मुंडा ने कहा कि ग्रामीण लंबे समय से सड़क का मांग कर रहे थे। रुंगसाई का सड़क देश आजादी के बाद पहली बार पक्का बन रहा है। सड़क बनने से लोगों में ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.