सीवान, अप्रैल 6 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। आजादी से पूर्व 1931 में स्थापित उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज सारण प्रमंडल के पुराने हाईस्कूलों में एक है। यह सारण प्रमंडल में छपरा जिला स्कूल, सीवान वीएमएचई व गोरेयाकोठी के नारायण कर्मयोगी उच्च विद्यालय के साथ स्थापित है। उमाशंकर प्रसाद हाईस्कूल का गौरवशाली इतिहास रहा है। कभी ढाई हजार बच्चों की यहां संख्या होती थी। अब बारह सौ के असपास छात्र-छात्राओं की संख्या रह गई है। पहले उमाशंकर प्रसाद हाई स्कूल से पढ़ाई करनेवाले बच्चे खुद पर गर्व महसूस करते थे। यहां से पढ़े चुके हर बैच के बच्चे देश-दुनिया में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अब हर पंचायत में हाईस्कूलों की स्थापना किये जाने से यहां बच्चों की संख्या भी घट गई है। शिक्षकों की कमी से पढ़ाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। शिक्षकों की कमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.