गौरीगंज, दिसम्बर 10 -- अमेठी। संवाददाता कादूनाला शहीद स्मारक स्थल से शुरू हुई स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान यात्रा के गौरीगंज ब्लॉक परिसर पहुंचने पर विधायक राकेश प्रताप सिंह व प्रमुख प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। विधायक ने कहा कि देश की आजादी के नायकों का सम्मान हम सबका मूल कर्तव्य है। साथ ही कार्यालय परिसर में बने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक स्थल का लोकार्पण व ध्वजारोहण कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व उनके आश्रित शामिल हुए। ब्लॉक कार्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर राजेश सिंह ने कहा कि यह सम्मान यात्रा युवा पीढ़ी को देश की आज़ादी के लिए दिए गए बलिदानों से परिचित कराने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वयो...