चाईबासा, अगस्त 12 -- गुवा। 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में मंगलवार को डी/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ, किरीबुरू ने "हर घर तिरंगा" अभियान के तहत एक भव्य देशभक्ति बाइक रैली का आयोजन किया, जिसने पूरे क्षेत्र में आजादी का जोश और तिरंगे का गौरव फैला दिया। रैली का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, सहायक कमांडेंट एमके चौरसिया, निरीक्षक अंजु कुमार सिंह, सर्वेश प्रकाश सिंह, निरंजन कुमार सिंह तथा किरीबुरू थाना प्रभारी रोहित कुमार ने किया। इसमें डी/26 बटालियन के सभी जवानों के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीण, स्कूल के बच्चे, शिक्षक, और सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल हुए। रैली सीआरपीएफ कैंप से शुरू होकर महावीर चौक, बैंक मोड़, आंबेडकर चौक, नेताजी चौक, मेन मार्केट, प्रॉस्पेक्टिंग, मीना बाजार, शॉपिंग सेंटर और काली मंदिर होते हुए पूरे किरीबुरू और मेघाहातु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.