गंगापार, जनवरी 28 -- क्षेत्र के विभिन्न सरकारी गैर-सरकारी संस्थाओं में गणतंत्र दिवस बड़े की धूमधाम के साथ मनाया गया। ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल नवाबगंज में 77 वां गणतन्त्र दिवस समारोह बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित किया गया। सह -संस्थापक लक्ष्मी नारायण जायसवाल, प्रबंधक पूजा जायसवाल और रवि जायसवाल ने सभी लोगो ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। माता सरस्वती की पूजा करके सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम के आयोजक समन्वयक तान्या सिंह, मोहित, रमेश चन्द्र एवं समस्त शिक्षकों के सहयोग से कार्यक्रम संपन्न हुआ। सह -संस्थापक लक्ष्मी नारायण जायसवाल ने छात्र एवं छात्राओं को आजादी एवं संविधान के महत्त्व को समझाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...