जमशेदपुर, दिसम्बर 2 -- मानगो नगर निगम की ओर से आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड के गरीब कॉलोनी में सोमवार को चलाए गए प्लास्टिक-बैन अभियान के दौरान जमकर हंगामा हुआ। निगम की टीम जैसे ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक की जांच करने पहुंची, इलाके के फुटपाथी दुकानदार गोलबंद हो गए और टीम के साथ धक्कामुक्की करने लगे। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्होंने नगर निगम कर्मचारियों को बेइज्जत करते हुए पूरे बाजार से खदेड़ दिया। घटना तब शुरू हुई, जब निगम टीम ने एक सब्जी विक्रेता के पास से प्लास्टिक बैग जब्त किया। विक्रेता ने आपत्ति जताई और थोड़ी ही देर में 10-12 लोगों का समूह वहां जमा हो गया। समूह ने पहले जांच का विरोध किया, फिर टीम से जब्त किए गए बैग छीन लिया। इतना ही नहीं, निगम टीम द्वारा अन्य दुकानों से जब्त किए गए सामान भी भीड़ ने गाड़ी से निकाल ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.