जमशेदपुर, फरवरी 2 -- जवाहर नगर रोड नंबर 12 स्थित सबीना मस्जिद के पास सोमवार सुबह लगभग 10 बजे अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक खाली बाउंड्री में आग लगी, जहां अक्सर स्थानीय लोग कचरा फेंकते हैं। बताया जा रहा है कि कचरे में आग लगने के बाद बाउंड्री के अंदर मौजूद बांस ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे कुछ ही देर में आग की लपटें तेज़ हो गईं और आसपास के लोग दहशत में आ गए। मामले की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और समय रहते आग पर काबू पा लिया। दमकलकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...