जमशेदपुर, मार्च 17 -- आयटा (ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन) की ओर से आजादनगर ईदगाह के निकट स्थित संस्थान के कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. जावेद अख्तर अंसारी ने संस्था के कार्यों की जानकारी देते हुए नए लोगों विशेषकार शिक्षकों से जुड़ने का आह्वान किया। इफ्तार के पूर्व हसन इमाम कादरी ने देश में अमन, शांति और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। इफ्तार के बाद कार्यालय में मगरिब की नमाज अदा की गई। मौके पर खुर्शीद अकरम अंसारी, नौशाद आलम, डॉ. एस शाहनवाज, सरताज आलम, खालिद इकबाल, आफताब सबाही, शाहजहां, तनवीर अख्तर रूमानी, मुमताज शारिक आदि उपस्थित थे। आयटा के नगर अध्यक्ष मो. याहिया ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.