लखनऊ, दिसम्बर 27 -- आजादनगर में एक आवारा कुत्ते ने बीते एक सप्ताह में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है। इसमें कई महिलाएं और डिलीवरी ब्वाय भी शिकार हुए हैं। लोगों में इतनी दहशत है कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है। बच्चे भी गली में खेलने के लिए नहीं निकल रहे हैं। मोहल्लेवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों से कुत्ते को पकड़वाने की मांग की है। आजादनगर स्थित श्रीलाल दुर्गा वेलफेयर सोसायटी में 45 घर हैं। सोसायटी के आसपास दर्जनों आवारा कुत्तों की फौज घूमती रहती है। एक कुत्ते ने तो बीते एक सप्ताह में करीब डेढ़ दर्जन लोगों को काट चुका है। इसमें तीन महिलाएं और ऑनलाइन कंपनियों के दो डिलीवरी ब्वाय भी शामिल हैं। रात में तो लोग घरों से निकलना बंद कर दिया है। दिन में भी कई लोग एक साथ गलियों में निकलते हैं। शुक्रवार रात से शनिवार तक इंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.