रांची, जनवरी 28 -- तोरपा, प्रतिनिधि। तोरपा प्रखंड के सुदूरवर्ती उनुक्दा गांव के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। आज़ादी के 78 वर्षों बाद पहली बार गांव में बिजली पहुंची और जैसे ही बल्ब जला, पूरा गांव रोशनी और खुशियों से जगमगा उठा। वर्षों से अंधेरे में जीवन बिताने वाले ग्रामीणों के लिए यह पल किसी त्योहार से कम नहीं था। विधायक सुदीप गुड़िया के हाथों ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन होते ही गांव में उत्सव का माहौल बन गया। लोग ढोल-नगाड़ों के साथ झूमने-नाचने लगे और दिनभर खुशियां मनाई गईं। करीब 80 घरों और लगभग 400 की आबादी वाला उनुक्दा गांव अब तक बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित था। शाम ढलते ही पूरा गांव अंधेरे में डूब जाता था। ग्रामीण वर्षों से बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के चक्कर काटते रहे। ग्राम प्रधान शिवराम मुंडा ...