धनबाद, जनवरी 23 -- महुदा, प्रतिनिधि। झारखंड सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सह आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो का तेलमच्चो मोड़ पर गुरुवार को महुदा क्षेत्र के आजसू कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। दोनों नेता राजगंज में आयोजित पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रांची से राजगंज जा रहे थे। इसी दौरान आजसू नेता प्रदीप महतो के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। आजसू कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को गुलदस्ता भेंट किया और फूल माला से लाद दिया। तेलमच्चो स्थित पार्टी कार्यालय में वे दोनों नेता कुछ देर के लिए रुके और चाय की चुस्की ली। मौके पर प्रदीप महतो के अलावा सांसद प्रतिनिधि कौशल किशोर महतो, रमाशंकर तिवारी, रोशन महतो, आशीष तिवारी, शिव प्रसाद, अमरदीप महतो, अरुण महतो, नवदीप गुप्ता, मिथिलेश कुमार मह...