लातेहार, जून 12 -- लातेहार, प्रतिनिधि। आजसू पार्टी जिला कार्यालय, लातेहार में महिला मोर्चा की एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रीमा देवी ने की। मौके पर रीमा देवी के द्वारा गंगोत्री देवी,प्रियंका सोनी,गीता देवी,अंगिता कुमारी को पार्टी का पट्टा पहना कर पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। वहीं पदाधिकारियों ने भाग लेकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का उद्देश्य संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ महिलाओं की भागीदारी को सशक्त बनाना था। मौके पर आजसू पार्टी के लातेहार जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने कहा कि महिला मोर्चा पार्टी की रीढ़ है और संगठन को मजबूती देने में इनकी भूमिका अहम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.