रांची, अप्रैल 30 -- रांची। आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने पीएचडी प्रवेश परीक्षा की तिथि घोषित करने व इंटर के कर्मचारियों का समायोजन करने की मांग की। कुलपति ने कहा कि सभी कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक गुरुवार को विश्वविद्यालय मुख्यालय में आयोजित की जा रही है। इसमें कर्मचारियों के समायोजन करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, चेतन प्रकाश, अजीत कुमार, ज्योत्सना केरकेट्टा, दीपक कुमार, राजेश सिंह, रोशन नायक, यश साहू, चांद, राजू आदि शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.