रांची, अगस्त 29 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी के प्रयास से आशीष का पार्थिव शरीर कॉन्गो से मुंबई होते हुए गुरुवार देर रात रांची पहुंचा। रांची के डुमरदगा निवासी स्व. आशीष कुमार का पार्थिव शरीर 39 दिनों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अफ्रीका के कॉन्गो से उनकी मातृभूमि रांची लाया गया। आशीष कुमार 16 सितंबर 2024 को रोजगार के सिलसिले में कॉन्गो गए थे, जहां 21 जुलाई 2025 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। इसके बाद उनके शव को भारत लाने में परिजनों को कई प्रशासनिक और तकनीकी बाधाओं का सामना करना पड़ा। इस दुखद स्थिति में स्व. आशीष कुमार की पत्नी पूनम कुमारी ने आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता से सहायता मांगी। मामले की गंभीरता को समझते हुए मेहता ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारत सरकार के विदेश मंत्रालय और कॉन्गो स्थित भारतीय दूतावास के साथ निर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.