रांची, जुलाई 18 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो के निर्देश पर पार्टी के प्रधान महासचिव एवं पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने संगठन विस्तार अभियान को गति देने हेतु विभिन्न नियुक्तियों की घोषणा की है। इसके तहत आजसू पार्टी ने संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से निर्मल उरांव को रांची महानगर अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया है। जबकि, महादेव टोप्पो और सुरेन्द्र लिंडा को रांची महानगर संयोजक मंडली का सदस्य बनाया गया है। इनलोगों को रांची महानगर में आदिवासी जनता के बीच पार्टी के संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गयी है। इधर, संताल परगना प्रमंडल के छात्र-युवा आजसू प्रभारी के रूप में केंद्रीय महासचिव अजय कुमार को प्रभारी तथा दिलीप किस्कू को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.