रामगढ़, अगस्त 9 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के नकटीगाढ़ा स्थित आजसू कार्यालय शुक्रवार को वीर शहीद निर्मल महतो का शहादत दिवस मनाया गया। जिसमें मुख्य रूप से आजसू पार्टी केंद्रीय सचिव सह जिला परिषद सदस्य सरस्वती देवी उपस्थित हुई। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर सैकड़ो फलदार पौधे का वितरण किया गया। जिप सदस्य ने कहा कि झारखंड की फिजाओं में निर्मल महतो का विचार हमेशा आबाद रहेंगा। जुल्म, अत्याचार व शोषण के खिलाफ अनवरत संघर्ष करने वाले शहीद निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है। निर्मल महतो का सपना था झारखंड राज्य बने, ताकि यहां के लोगों का शोषण, उत्पीड़न, अत्याचार और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल सके। उन्होंने अलग राज्य की लड़ाई के लिए युवाओं को लामबंद कर जो अलख जगायी थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.