रांची, अगस्त 29 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक-2025 पर विरोध जताने के लिए आजसू का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रिवार को राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मिला। राज्यपाल को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि यह विधेयक पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक है। मांग की कि विधेयक को तत्काल वापस लिया जाए। राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि वह पूरे मामले की समीक्षा करेंगे और संवैधानिक दायरे में उचित कार्रवाई करेंगे। प्रतिनिधिमंडल में आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, रांची जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, सक्षम झा, अमन साहू, रवि रोशन और बिट्टू वर्मा शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.