बोकारो, नवम्बर 17 -- फुसरो, प्रतिनिधि। फुसरो के करगली गेट स्थित आजसू पार्टी आवासीय कार्यालय में धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के अलावा डुमरी से पार्टी नेता रहे दामोदर महतो की पुण्यतिथि मनायी गयी। नगर अध्यक्ष महेश देशमुख ने कहा बिरसा मुंडा की जीवनी से सीख लेने की जरूरत है। बिरसा मुंडा जी का जीवन बहुत ही संघर्षमय रहा था। उनका मुख्य उद्देश्य जल, जमीन व जंगल का बचाव करना था। वहीं स्व दामोदर दादा हम सब के प्रेरणा स्रोत एवं आजसू के लोकप्रिय नेता थे। बेरमो प्रखंड प्रभारी अध्यक्ष कृष्णा महतो ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक आध्यात्मिक संवेदनाओं को सहेजने में जन जातीय समाज का उल्लेखनीय योगदान है। जनजाति बंधु भगिनियों को स्वतंत्रता आंदोलन में सहभागिता हेतु अभिप्रेरित करने वाले महान क्रांतिकारी भगवान बिरसा मुंडा थे। नगर सचिव मनोज महतो (गोपी) ने भी संबोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.