लोहरदगा, फरवरी 4 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा आजसू पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में राजेंद्र लोहरा ने बुधवार को लोहरदगा नगर पर्षद अध्यक्ष पद के चुनाव में अपना नामांकन किया। आजसू पार्टी ने उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देते हुए लोहरदगा आजसू पार्टी के सभी पदाधिकारी उनके नामांकन में साथ उपस्थित होकर उनका हौसला बढ़ाया। केंद्रीय सचिव सूरज अग्रवाल ने कहा कि नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार, आवास योजना में लूट इन सभी बिंदुओं पर गहन विचार करते हुए राजेंद्र लोहरा को समर्थन दिया गया है। राजेंद्र लोहरा को विजय बनाने के लिए आजसू पार्टी लोहरदगा नगर क्षेत्र के सभी धार्मिक संगठन,व्यवसायिक संगठन एवं सामाजिक संगठनों से जनसंपर्क अभियान चलाकर विकसित लोहरदगा नगर के लिए आजसू के पक्ष में मतदान करने का अपील करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.