बोकारो, अक्टूबर 13 -- चंद्रपुरा। प्रखंड के तुरियो पंचायत अंतर्गत चिरुडीह पोखरियाटांड़ निवासी व चंद्रपुरा प्रखंड आजसू पार्टी के उपाध्यक्ष नारायण महतो का निधन रविवार की सुबह हो गया। वे कई दिनों से बीमार थे। निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधि व पार्टी के नेता/कार्यकर्ता पोखरियाटांड़ पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। मुखिया वीणा देवी, केदार महतो, आजसू पार्टी के मनोज दास, अरविंद पांडेय, नवीन महतो, बिगन महतो, मो फखरुद्दीन आदि ने गहरा शोक जताते हुए पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...