धनबाद, दिसम्बर 15 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा इंटर कॉलेज के बर्खास्त कर्मियों का धरना सांतवे दिन भी जारी रहा। रविवार को आजसू पार्टी के जिला प्रधान सचिव सह सांसद प्रतिनिधि रामाशंकर तिवारी अपने समर्थकों के साथ धरनास्थल पर पहुंचे और बर्खास्त कर्मियों से मिलकर अपना समर्थन दिया। श्री तिवारी ने कहा कि इस शिक्षण संस्थान के बारे में अखबारों के माध्यम से जानकारी मिल रही है कि इंटर कॉलेज में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं अनियमितता को लेकर आवाज उठाने पर कर्मियो को बर्खास्त किया गया है, वह सरासर गलत है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि बर्खास्त किये गए गए कर्मियों की सेवा बहाली शीघ्र किया जाय तथा कॉलेज के सचिव के तमाम कार्यो की जांच कर उस पर कारवाई की जाय। अगर जिला प्रशासन उक्त विषयों पर जांच कर कारवाई नहीं करती है तो वे लोग उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे...