चतरा, फरवरी 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने शिवलाल दांगी को चतरा का जिलाध्यक्ष बनाया है। केंद्रीय प्रधान प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने जिलाध्यक्ष को संगठन मजबूती पर मार्गदर्शन दिया। उन्होनें शिवलाल दांगी के जिला अध्यक्ष बनने पर यहां संगठन को और मजबूती मिलने की बात कही। शिवलाल दांगी ने कहा कि उन्हें पार्टी ने जो जिम्मेवारी दी है उसे इमानदारी पूर्वक निभायेंगे और चतरा जिला में आजसू पार्टी को और मजबूत बनाने की दिशा में काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...