पलामू, जुलाई 30 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। आजसू के केंद्रीय महासचिव रामचंद्र सहिस ने पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देश पर मेदिनीनगर निवासी पार्टी के केंद्रीय सदस्य रहे चंद्रशेखर सिंह छोटू को केंद्रीय सचिव की जिम्मेवारी दी है। महासचिव ने चंद्रशेखर सिंह छोटू के अलावे कई अन्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को टीम में जगह दी है। चंद्रशेखर सिंह छोटू को आजसू के केंद्रीय सचिव बनाए जाने पर कई नेताओं ने बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...