रामगढ़, दिसम्बर 15 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला प्रखंड आजसू कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें प्रखंड व पंचायत स्तरीय पदाधिकारियों व सक्रिय कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक के दौरान आजसू पार्टी की ओर से घोषित शिक्षा आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सरकारी विद्यालयों की दुर्दशा, व्याप्त भ्रष्टाचार, समस्याओं व छात्र-छात्राओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को लेकर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया जाएगा। इसके लिए 17 दिसंबर को उपायुक्त रामगढ़ को एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। इससे पूर्व कार्यकर्ता जेल मोड़ से डीसी कार्यालय तक पदयात्रा निकालेंगे। जिसमें सैकड़ों की संख्या में पार्टी के महिला व पुरुष कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने शिक्षा आंदोलन को मजबूती देने, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने ...