धनबाद, फरवरी 21 -- धनबाद गिरिडीह के मधुबन में आजसू के उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय संगठन विस्तार को लेकर बैठक शुक्रवार को होने जा रही है। इस बैठक में धनबाद के 11 प्रखंड के कार्यकर्ता शामिल होंगे। आजसू के केंद्रीय प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने बताया कि बैठक में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो, सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक निर्मल महतो, पूर्व विधायक लंबोदर महतो समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति रहेगी। इस बैठक में कोडरमा के 6, बोकारो के 10, चतरा के 12, धनबाद के 11, गिरिडीह के 13, हज़ारीबाग के 16 तथा रामगढ़ के छह प्रखंडों के पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे। साथ ही 14 नगरों के संपूर्ण वार्डों के पदाधिकारी एवं सदस्य आमंत्रित किए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.