रांची, जनवरी 5 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो 'युवा आजसू की दस्तक : हर घर तक' सदस्यता अभियान का शुभारंभ सोमवार को मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर एवं केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने संयुक्त रूप से किया। सदस्यता अभियान की शुरुआत रांची यूनिवर्सिटी गेट के पास की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अमित यादव ने की। इस मौके पर डॉ देवशरण भगत ने कहा कि आजसू ने संघर्ष कर झारखंड का निर्माण किया है। जनता को आजसू पार्टी से ही आशा है कि वह राज्य को संवारेगी। सदस्यता अभियान के माध्यम से आजसू हर घर से जुड़ेगी। प्रवीण प्रभाकर ने कहा कि युवा आजसू का सदस्यता अभियान प्रत्येक वार्ड में चलेगा। आजसू की युवा तथा छात्र इकाइयां लगातार जनमुद्दों पर संघर्ष कर रही हैं। छात्रवृत्ति मुद्दे पर आजसू ने सड़क से सदन तक आवाज उठाई। राज्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.