रांची, जून 25 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के जामुदाग गांव निवासी आजसू कार्यकर्ता पवन मंडल की सड़क दुर्घटना में बुधवार को मौत हो गई। पवन मंडल अपने घर से स्कूटी से जमशेदपुर जा रहा था। ईचागढ़ थाना क्षेत्र के झाड़वा मोड़ के पास एक टैंकर से टक्कर होने पर उसने घटनास्थल पर दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो, सुनील सिंह, जयपाल सिंह, चितरंजन महतो, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुकरा मुंडा, रूप कुमार साहू, श्याम महतो, सुषेण प्रमाणिक और बादल मंडल आदि ने गहरा शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.