रांची, अगस्त 19 -- रांची, विशेष संवाददाता। आजसू की बैठक मंगलवार को प्रधान कार्यालय हरमू रोड में हुई। बैठक में 21 अगस्त को रांची विश्वविद्यालय में मूलभूल सुविधाएं बहाल करने और विश्वविद्यालय में व्याप्त समस्याओं को लेकर प्रशासनिक भवन का घेराव करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से छात्र आजसू से शिवम कुमार को रांची जिला वरीय उपाध्यक्ष व सुशांत सिंह को जिला का उपाध्यक्ष बनाया गया। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शहदेव, प्रताप सिंह, राजेश सिंह, रोशन नायक, सक्षम झा, योगेश, अंशुल, सोनल, मुकेश आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.