रामपुर, जनवरी 29 -- रामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां के कलेक्टर पलेक्टर वाले विवादित बयान के केस में तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुए हैं। इनमें एक उप निरीक्षक के पद पर बरेली में तैनात हैं, जबकि एक उप निरीक्षक सेवानिवृत्त हो चुके हैं। तीसरे स्वार कोतवाली में आरक्षी हैं। मामला साल 2019 के लोकसभा चुनाव का है। आजम खां पहली बार लोकसभा चुनाव लड़े थे। तब समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी का गठबंधन था। रामपुर लोकसभा सीट सपा को मिली थी। चुनाव प्रचार के दौरान आजम खां ने कई बार विवादित बयानबाजी की थी। उनके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में कई मुकदमे आचार संहिता उल्लंघन के मामले दर्ज हुए थे। चुनाव आयोग ने उनके प्रचार पर भी रोक लगा दी थी। इनमें ही एक मुकदमा थाना भोट में दर्ज हुआ था। दरअसल, आजम खां का एक वीडियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.